बूथ जीतने की रणनीति बनाने की ट्रेनिंग
सीखें बूथ जीतने की Effective रणनीति। जानें Booth Level Management और चुनाव जीतने के Secrets।
About This Course
चुनाव में अकसर आपने नेताओं को कहते सुना होगा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। जी हाँ, यह बात पूरी तरह सच है यदि हमने एक एक बूथ जीत लिया तो फिर तो चुनाव जीत ही लिया जाएगा। कई बार तो ऐसा भी होता है कि उम्मीदवार केवल 30-35% बूथ जीतकर ही चुनाव जीत जाता है। उम्मीदवार का बूथ स्तर का Management इतना मज़बूत होता है कि वह 30-35% बूथों पर 70-75% वोट प्राप्त कर लेता है और बाक़ी के 20% बूथों पर यदि उसे 30-40% वोट मिले, और बाक़ी बचे बूथों पर 10-15% वोट भी मिले तो भी उसकी जीत निश्चित हो जाती है। लगभग सभी चुनावों में 3-4 मज़बूत दावेदार तो होते ही है ऐसे में यदि 30% वोट एक ही उम्मीदवार को मिल गए तो वह उम्मीदवार जीत जाता है। कभी-कभी जहां 5-6 पार्टीयाँ या मज़बूत दावेदार मैदान में होते हैं तो वहाँ 18-20% वोट लाने वाला उम्मीदवार भी चुनाव जीत सकता है। बस सारी बात आती है बूथ स्तर के Management पर। जिसका बूथ स्तर का Management सबसे अधिक सटीक और मज़बूत होगा उसके बूथ जीतने यानि चुनाव जीतने की संभावना सबसे अधिक होगी। अब सवाल यह है कि बूथ को मज़बूत कैसे किया जाए? बूथ को मज़बूत करने के लिए सबसे पहले हमें बूथ को Identify करना होता है कि वह किस category का बूथ है तथा वहाँ हमें किस तरह की टीम तैयार करनी है? हर बूथ के लिए अलग-अलग तरह की टीम तैयार की जाती है, जिन बूथों पर हमारी पकड़ पहले से ही मज़बूत होती है वहाँ टीम में किस तरह के लोग रखने हैं? जिन बूथों पर हमारी पकड़ मज़बूत नहीं है परन्तु मज़बूत की जा सकती है वहाँ अलग तरह की टीम तैयार करनी होती है। जहां हमें वोट मिलने की संभावना नहीं हो वहाँ कैसी टीम तैयार करें कि भले ही हमें वोट न मिलें परन्तु हमें लाभ हो? किस बूथ पर प्रचार किस तरह का करना है? बूथ Incharge और बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति कब करनी है? उनमें कौन कौन से गुण होने चाहिए? किस प्रकार बूथ को मज़बूत बनाया जाता है? बूथ स्तर पर किन-किन कामों को करना ही होता है? वैसे तो हर बूथ के लिए रणनीति अलग-अलग ही बनेगी जो की उम्मीदवार के साथ बैठकर चुनाव में तैयार की जाएगी परन्तु कुछ काम ऐसे हैं जो हर बूथ पर करने ही होते हैं। इस ट्रेनिंग में आपको उन सभी कामों के बारे में जानने और सीखने को मिलेगा जो आपको अपने बूथ को जिताने के लिए ज़रूरी होते हैं। यदि आप बूथ अध्यक्ष या बूथ इंचार्ज हैं तो आपको यह ट्रेनिंग अपने बूथ को अपने उम्मीदवार या पार्टी के पक्ष में करने में बहुत मदद करेगी, यदि आप अपना बूथ जिता लाते हैं तो पार्टी में भी आपकी छवी अच्छी बनती है तथा कल आपके पार्टी में आगे बढ़ने की संभावना भी अधिक हो जाती है। आप आगे चलकर ब्लॉक, मंडल या विधानसभा/लोकसभा स्तर पर बूथ अध्यक्षों को ट्रेनिंग देने या उम्मीदवार की टीम के बूथ अध्यक्ष सलाहकार के रूप में भी कार्य कर सकते हैं। यह ट्रेनिंग 81 मिनट की है, जब भी इस ट्रेनिंग को देखें तो पूरा देखें, अपने पास पैन और पेपर ज़रूर रखें ताकि आप Notes भी बना सकें। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ, आशा है कि यह ट्रेनिंग आपको बूथ स्तर की रणनीति बनाने में काफ़ी सहायक साबित होगी।
Full content is unlocked after enrollment
- • Complete video lessons with progress tracking
- • Downloadable resources and PDFs
- • Certificate of completion
Course Content
Course Includes
- 1 learning modules
- 1 hour 21 minutes of content
- Access on mobile & desktop
- Certificate on completion
- Lifetime access
Earn this certificate
Complete all modules & pass assessment to get your official IPL India certificate
Earn Your Certificate
Complete all modules and pass the final assessment to receive your official IPL India Certificate of Completion — recognized by political organizations, media houses and public institutions across India.
- Officially issued by Institute of Political Leadership
- Unique Certificate ID — verifiable online
- Share on LinkedIn, resume and social media
- Valid for lifetime — download anytime
This is to certify that
has successfully completed the course
Loading video…
This is a free preview. Enroll to access all 1 modules.
Login to Enroll